किसी भी गाने को 3डी में कैसे बदलें? – आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं किसी भी गाने को 3डी में कैसे बदलें? इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप किसी भी गाने को 3डी में बदल सकते हैं। तो साथियों अगर आप भी किसी गाने को 3डी में बदलना चाहते हैं यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए।
साथियों जैसा की आप सभी को पता है आज टेक्नॉलॉजी बहुत ज्यादा डिवेलप हो गई है। टेक्नोलॉजी का असर आज गानों में भी देखने को मिलता है। आज से कुछ वर्षों पहले एक ऐसा समय था जब गाने बहुत ज्यादा साधारण होते थे लेकिन अब का समय ऐसा आया कि गाने भी 3डी में आने लगे हैं।
दोस्तों आप के समय में ऐसे ढेर सारे गाने मौजूद हैं जिन गानों को सुनकर आपको ऐसा लगेगा कि यह आप के अगल-बगल बज रहा है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है वह केवल ईयर फोन में बज रहा गाना होता है। और इसे बस 3d तरह से तैयार किया जाता है। यदि आप अपने कान में ईयर फोन लगाकर किसी 3D गाने को सुनेंगे तो आपको बिल्कुल नहीं लगेगा कि यह गाना आपके पीछे या आप के दाएं तरफ या आपके भाई तरफ बज रहा है। लेकिन जब आप देखेंगे तो वहां पर आपको कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा।
Read More – Twitter से वीडियो अपने फोन में कैसे डाउनलोड करें?
मुख्य रूप से गेमिंग में रियल इफेक्ट लाने के लिए 3D साउंड का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ-साथ 3d साउंड का इस्तेमाल अन्य कई जगह पर भी होता है। दोस्तों कई बार ऐसा होता है जब भी हम कोई 3D गाना सुनते हैं हमारे मन में भी इच्छा होती है कि काश हम भी अपने किसी साधारण गाना को 3D गाने में बदल पाए। लेकिन हमें 3D गाना बनाने का तरीका नहीं पता होता। साथियों अगर आपको भी नहीं पता कि 3D गाना कैसे बनाएं? तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप किसी भी गाने का 3D गाना तैयार कर सकते हैं।
किसी भी गाने को 3डी में कैसे बदलें?
आइए साथियों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं किसी भी गाने को 3डी में कैसे बदलें? नीचे हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बता रहे हैं। किसी भी गाने को 3डी में बदलने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।
- किसी भी नॉर्मल गाने को 3D गाने में बदलने के लिए आपके पास एक एप्लीकेशन होना चाहिए। इसीलिए सबसे पहले आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना है और वहां पर music player 3D pro application डाउनलोड करें।
- जब आप एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेंगे तो आपको इसे ओपन करना है। ओपन करने पर आपको इस एप्लीकेशन का एक पहला पेज दिखाई देगा जिसमें आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएगी। आपको सभी परमिशन पर एलाऊ करना है।
- अब इसके बाद आपके सामने इस एप्लीकेशन का होम पेज ओपन होगा। होम पेज में आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
- ऊपर आपको एक जगह पर इक्विलाइजर ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इक्विलाइजर ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब इसके बाद आपको 3D वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और इसे सेव कर देना है।
- अब आप से गाना सिलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। यहां पर आप अपना मनपसंद कोई भी गाना सिलेक्ट करके उसे 3D में प्ले कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो साथियों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया किसी भी गाने को 3डी में कैसे बदलें? हमने आपको कुछ आसान स्टेप बताएं जिसे अपनाकर आप किसी भी गाने को 3डी में बदल सकते हैं। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।